दौसा: भारत की श्रेष्ठता और विश्व मानवता के महानायक सत्यवादी श्री वीर तेजाजी की 952वीं जयंती पर श्री वीर तेजाजी गौरव यात्रा एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह पिंकसिटी प्रेस क्लब, नारायण सिंह सर्किल, जयपुर में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक हरिराम किंवाड़ा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं को वीर तेजाजी की जयंती पर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसमें दौसा जिले से साहित्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय कवि चौपाल के जिलाध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी को राष्ट्रीय सम्मान एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी सैनी को साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यों में श्रेष्ठ योगदान के फलस्वरूप सैकड़ो पुरस्कार, अवार्ड और सम्मान प्राप्त हैं। कवि कृष्ण कुमार सैनी को एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित होने पर राष्ट्रीय मिमिक्री कलाकार अशोक खेड़ला, डॉ.बाबूलाल बोहरा, नवल सैहना, रविन्द्र चतुर्वेदी, गोपाल लाल गुप्ता, डॉ.बृजमोहन मीना, दिनेश तूफानी, डॉ.राजेन्द्र यादव, सपना सोनी, डॉ.निर्मला शर्मा, मुकेश गुप्त, कैलाश सुमा, संदीप छिपा, धर्मेन्द्र सैनी, लक्की गुप्ता सहित दौसा जिले के विभिन्न साहित्यकार, साहित्यिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।