जयपुर

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: राजस्थान राव राजपूत सभा भवन समिति प्रांगण में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर समाजसेवी सत्यनारायण सिंह ईसरदा ने 5 लाख 11000 रुपए और समाजसेवी संपत सिंह नडवा ने 5 लाख 11000 रुपए घोषित कर संपूर्ण सभा भवन के विकास कार्य स्वयं द्वारा करने की घोषणा की। समाज के सभी सम्माननीय सदस्यों ने दोनों भामाशाहों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय राव राजपूत महासभा के मुख्य संरक्षक लादू सिंह ठीकरिया, अध्यक्ष प्रहलाद सिंह देवपुरा, राव राजपूत महासभा के संरक्षक नंद सिंह टोड़ा, भगवान सिंह टोड़ा, वीरेंद्र सिंह जहांगीरिया, हेमंत सिंह फतेहपुर, ओम सिंह हनुतिया, महावीर सिंह पाटन, अरविंद सिंह पाटन, कैलाश सिंह बानसूर, महेश्वर सिंह रेवड़िया, जितेंद्र सिंह बगदीया, प्रताप सिंह बांता, पवन सिंह सरपंच साहब, उम्मेद सिंह कुटका, बलवीर सिंह पांवसु, विजेंद्र सिंह मैणा, सुमेर सिंह टोड़ा, राकेश सिंह हनुतिया, संजय सिंह सिंदरली व बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।
सभा भवन समिति अध्यक्ष मिंतर सिंह मौसलपुर व रघुवीर सिंह रामपुरा ने सभी का मुंह मीठा कराके आभार व्यक्त किया।
भामाशाह सत्यनारायण सिंह ईसरदा एवं संपत सिंह नडवा एवं पधारे हुए सभी समाज बंधु का आभार प्रकट कर स्वागत किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!