कोटपूतली : सेवा भारती समिति जिला कोटपूतली का कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग बसंत प्रभु आदर्श विद्या मंदिर के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। वही प्रकल्प शिक्षिकाओं द्वारा दीप मंत्र का दोहरान करवाया गया। दीप मंत्र के पश्च्यात प्रथम सत्र में मंच पर विराजे अतिथियों का परिचय करवाया गया, वहीं प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए सेवा भारती के प्रांत सहमंत्री महेश गोयल ने सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक आयाम पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यों की जानकारी दी, वहीं द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए जिला प्रकल्प प्रमुख सत्यनारायण कौशिक ने कोटपूतली जिले में चल रहे विभिन्न बाल संस्कार केंद्र, सिलाई केंद्र, लाइब्रेरी आदि प्रकल्पों की जानकारी दी और किस तरह प्रकल्प चलाये जा रहे है, उस पर विस्तरित चर्चा की। तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए जिला सहमंत्री ताराचंद सैनी ने सेवा के कार्यों को किस तरह अंजाम दिया जाए, उस पर कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा करते हुए बातचीत की एवं संघ के शताब्दी वर्ष पर सेवा भारती के अधिक से अधिक प्रकल्प खोलकर लक्ष्य प्राप्ति करने की बात कही। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान जिले भर से पधारे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का परिचय हुआ। वही कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रांतीय स्वास्थ्य आयाम प्रमुख जयनारायण शुक्ल ने समापन समारोह को संबोधित किया।भगवान श्रीराम ने वनवास में समाज को जोड़कर विराट सेना का निर्माण किया। सेवा भारती द्वारा उपेक्षित, वंचित, शोषित, पीड़ित जैसे अनेक वर्ग में प्रकल्प चलाकर उन्हें आगे बढ़ने का काम सेवा भारती करती है। हम सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी को इसमें तन, मन से समय समर्पण कर सेवा कार्यों को बढ़ावा देते हुए आगे बढ़ाने की बात कही। सेवा भारती का मंत्र समरसता मंत्र है, हम सभी कार्यकर्ताओं को साधक बनकर सेवा कार्यो में जुटना होगा। हम सभी भारत माता की संतान है और हमे सहोदर का भाव रखते सेवा के माध्यम से सहयोग करना होगा। इसके लिए हमे चिंतन करना होगा। इस अवसर पर संघ के विभाग सेवा प्रमुख भवानी शंकर शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रवीण भूषण, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र बंसल किताब वाले, जिला उपाध्यक्ष संतोष भार्गव, जिला संरक्षक किशन शरण बंसल, जिला संरक्षक शिवकुमार गोयल, जिला मंत्री महेश चंद्र सैनी, रतन लाल मोरिजा वाला, नागर मल अग्रवाल, सुरेंद्र बालस्या, भूपेंद्र सोनी, बीना सोनी, सुरेंद्र पालीवाल, टेकचंद टेलर, पुरुषोत्तम सोनी, छाजू राम सैनी, विजय आर्य, रजनी सैनी सहित सेवा भारती कोटपूतली जिले के कार्यकर्ता, नगर कार्यकर्ता, प्रकल्प शिक्षिका और
संघ के सेवा प्रमुख उपस्थित रहे।