शहर में ग्रेप के नियमों के माध्यम से आमजन को किया जा रहा है

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर: नगर निगम की तानाशाही का एक मामला हाल ही में सामने आया। मौहल्ला चकला गूंदी निवासी एक व्यक्ति ने नगर निगम के अधिकारियों पर अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया है। मौहल्ला चकला गूंदी निवासी कमल सोनी ने बताया कि पिछले 6 माह से वह अपने मकान की मरम्मत का कार्य करवा रहे हैं। पड़ोसियों ने इसकी शिकायत नगर निगम में कर दी, जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारी उनके मरम्मत कार्य को बंद करवा गए। इसके विपरीत जब उन्होंने पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई तो उनकी शिकायत तक दर्ज नहीं की गई। मकान के काम के चलते हुए कई बार नगर निगम से अधिकारी और कर्मचारी उन्हें लगातार परेशान कर चुके हैं। निगम कर्मचारी उनके सामान को जप्त करके भी ले गए और आए दिन वह किसी न किसी बहाने परेशान करते रहते हैं। सोनी ने आरोप लगाया कि उसने जब निगम की पैनल्टी भरकर सामान छुड़ाया उसके कुछ दिन बाद घर में कारपेंटर काम कर रहा था तो अचानक निगम के कर्मचारी पहुंचे और फिर एक बार काम को बंद करवा दिया गया। सोनी ने बताया कि निगम कर्मचारियों ने कोतवाली में जाकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। वही जब कमल सोनी ने मामले की जानकारी निगम के अधिकारियों को देनी चाही तो निगम प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी। वहीं दूसरी और निगम आयुक्त से इस मामले के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने मामला संज्ञान में आने की बात कही और निष्पक्ष रूप से जांच का आश्वासन दिया।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!