नारायणपुर: कस्बे के मानसरोवर जोहड़ में रविवार को सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 651 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलश यात्रा पुरुषोत्तमदास आश्रम से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य बाजार से निकाली गई। यात्रा में बैंड-बाजों के साथ महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। शिव महापुराण कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कथावाचक बालकृष्ण महाराज द्वारा कथा सुनाई जाएगी। यह आयोजन 2 फरवरी को संपन्न होगा, जिसके बाद भंडारे का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान महंत तुलसीदास, महाराज और राम लखनदास महाराज, आयोजक बाबूलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, 651 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
By -
January 27, 2025
0
Tags: