कवराड़ा: डाली बाई सेवा समिति ने नव निर्वाचित सरपंच जमू देवी का किया भव्य स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


कवराड़ा (श्रीराम इंदौरिया): डाली बाई सेवा समिति कवराड़ा द्वारा नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति ने ग्राम पंचायत मानपुरा की नव निर्वाचित सरपंच श्रीमती जमू देवी धर्मपत्नी सोनाराम परमार का भव्य स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष नेनाराम गहलोत के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं ने सरपंच श्रीमती जमू बाई को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं सरपंच प्रतिनिधि सोनाराम परमार का साफा एवं माला पहनाकर बहुमान किया गया। स्वागत समारोह के दौरान समाज बंधुओं ने नवनिर्वाचित सरपंच को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश सचिव शिक्षक प्रकोष्ठ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कानाराम सिंघल ने बताया कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत कवराड़ा, नारवणा, मानपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी। शिक्षा, पेयजल, सड़क, चिकित्सा एवं स्वच्छता जैसे बुनियादी मुद्दों पर विशेष कार्य होंगे। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सोनाराम परमार ने डाली बाई सेवा समिति एवं उपस्थित सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को साथ लेकर गांव के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम में वनाराम मंडेला शंखवाली, कपूराराम गहलोत जोगावा, खुमाराम सोलंकी मानपुरा, मालाराम मानपुरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाज बंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!