झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सेठ मोतीलाल कॉलेज को विक्रय होने से बचाने के लिए आंदोलन समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व छात्र-छात्राओं से आंदोलन से जुड़ने की अपील की। कॉलेज के विक्रय होने की चर्चाओं के बीच स्थानीय लोगों ने आंदोलन समिति बनाकर इसके विरोध में अभियान शुरू किया है। समिति के सदस्यों ने कहा कि आंदोलन से लोगों को जबरदस्ती नहीं, बल्कि स्वेच्छा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कॉलेज को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों पर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही। समिति का कहना है कि सेठ मोतीलाल कॉलेज को बचाने का संकल्प केवल आंदोलन समिति तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि झुंझुनूं के स्थानीय लोगों को भी इसकी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। समिति के सदस्यों ने कहा कि लगातार शिक्षण संस्थानों और ऐतिहासिक धरोहरों का व्यवसायीकरण हो रहा है। इसमें चिड़ावा की डालमिया स्कूल व पिलानी की एमके साबू पीजी कॉलेज का भी उल्लेख करते हुए उन्होंने ऐसी संस्थाओं और धरोहरों को बचाने के लिए झुंझुनूंवासियों से आगे आने का आह्वान किया।
सेठ मोतीलाल कॉलेज को बचाने के लिए आंदोलन समिति ने खोला मोर्चा, पूर्व छात्रों से जुड़ने की अपील
By -
November 15, 2026
0
Tags: