नर सेवा ही नारायण सेवा की मिसाल बनी आरोग्य परमार्थ सेवा समिति, डिग्गी और लावा में देर रात तक चले उपचार शिविर

AYUSH ANTIMA
By -
0


डिग्गी (लालचंद माली): नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को साकार करते हुए आरोग्य परमार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को डिग्गी कल्याण धाम एवं लावा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर निशुल्क उपचार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कमर दर्द, घुटनों के दर्द एवं सर्वाइकल से पीड़ित करीब 394 रोगियों का देर रात तक निशुल्क उपचार किया गया। निशुल्क उपचार को लेकर सुबह से ही दोनों स्थानों पर रोगियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के गांवों से आए मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। समिति के सचिव एडवोकेट रमाकांत शर्मा ने बताया कि शिविर के तहत दोपहर बाद लावा ग्राम पंचायत भवन में उपचार शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सक प्रिंस लदाणा एवं भरत शर्मा का जसवंत जैन सहित ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया। शिविर में लावा सहित आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे करीब 67 रोगियों का निशुल्क उपचार किया गया। इसके बाद शाम को डिग्गी कल्याण मंदिर परिसर में शिविर आयोजित हुआ। यहां पुलिस ग्राम रक्षक सुरेंद्र शर्मा, पूर्व उप सरपंच गिरिराज शर्मा, ब्रजराज शर्मा एवं कालू शर्मा ने चिकित्सक प्रिंस लदाणा एवं भरत शर्मा का माला पहनाकर तथा श्री कल्याणजी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। डिग्गी में आयोजित शिविर में बगरू, अजमेर, दूदू, उनियारा, सांवरिया, नागौर, मालपुरा, भीलवाड़ा, मोर, हरिसिंह का लांबा, चंदसेन, टोडारायसिंह, जयपुर, फागी सहित विभिन्न क्षेत्रों एवं आसपास के गांवों से करीब 327 रोगी उपचार करवाने पहुंचे। रोगियों की भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। अव्यवस्था की स्थिति बनने पर समिति के सहयोगियों ने मरीजों को कतारबद्ध करवाकर उपचार व्यवस्था संभाली। श्री कल्याणजी के दर्शन के बाद रोगियों की चिकित्सकों के पास लंबी कतारें देखने को मिलीं। निशुल्क उपचार शिविर को लेकर डिग्गी क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। यहां तक कि चाय-पान की थड़ियों पर भी शिविर चर्चा का विषय बना रहा। कई लोग अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों को दूर-दराज से बुलाकर उपचार करवाते नजर आए। रोगियों की अत्यधिक संख्या के कारण मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन चिकित्सकों ने रात 10 बजे तक सभी रोगियों का प्राथमिकता से उपचार किया। शिविर में पूर्व उप सरपंच ब्रजराज शर्मा, गिर्राज शर्मा, द्वारका प्रसाद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा एवं वैभव शर्मा ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

*तीसरे शिविर में 900 रोगियों का हो चुका उपचार*

उल्लेखनीय है कि डिग्गी में आरोग्य परमार्थ सेवा समिति की ओर से आयोजित यह तीसरा निशुल्क उपचार शिविर था। इन तीन शिविरों के माध्यम से अब तक करीब 900 रोगियों को निशुल्क उपचार की सुविधा मिल चुकी है। समिति सचिव ने बताया कि आगामी शनिवार को भी लावा ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं डिग्गी कल्याण धाम पर निशुल्क उपचार शिविर आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!