कायसा गांव में सरपंच प्रत्याशी शर्मिला यादव के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना: उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कायसा में सरपंच पद की प्रत्याशी शर्मिला यादव के चुनाव कार्यालय का सोमवार को उद्घाटन किया गया। साधु-संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। ग्राम पंचायत में 5 नवंबर को सरपंच पद के लिए मतदान होगा। इस दौरान प्रत्याशी शर्मिला यादव ने कहा कि सरपंच बनने पर उनका मुख्य उद्देश्य गांव का विकास और ग्रामीणों की सेवा करना रहेगा। गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ युवाओं के लिए खेल सुविधाओं को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर काम किया जाएगा। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर रतन दास महाराज, गुरुदास महाराज और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सूरज्ञान सिंह धोसलिया ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।इस दौरान शेरसिंह पंच, जगदेव पंच, रामस्वरूप पंच, देशराज, नौबत सिंह, मनोज यादव, आबकारी विभाग से रामसिंह, शेरसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!