जिसुख का बास में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): माय भारत केंद्र झुंझुनूं, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में नवयुवक मंडल जिसुख का बास द्वारा इंद्रपुरा के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माय भारत केंद्र झुंझुनूं के सानिध्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी श्रीमती मधु यादव उपस्थित रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हमीरी कला के सरपंच राजकुमार थे। प्रतियोगिता का उद्घाटन बनारसी देवी एवं यशवंत सोनासर द्वारा किया गया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहरा देवी, इंद्रराज एवं बीरबल राम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में झुंझुनूं ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुदेश, पूजा, विक्रम, उदयपुरवाटी ब्लॉक से योगेश कुमार, नवलगढ़ ब्लॉक से नवीन कालेर तथा सिंघाना ब्लॉक से मनीष कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के अंतर्गत रस्साकशी, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, महिला दौड़, खो-खो, कबड्डी एवं वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे— कबड्डी में हिंद क्लब लूटू विजेता रहा। रस्साकशी में जिसुख का बास की टीम विजेता रही। 100 मीटर दौड़ में राहुल तथा 200 मीटर दौड़ में आरुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला 100 मीटर दौड़ में प्रीति विजेता रहीं। खो-खो में मोजास गांव की टीम विजेता रही। वहीं वॉलीबॉल में जिसुख का बास विजेता तथा सोनासर की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम के समापन पर जिला युवा अधिकारी श्रीमती मधु यादव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं को ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता राहुल, प्रतीक, पंकज, आरव, आरुष, पुनीत, अनुज, हिमांशु, अभिषेक, अंकित, सचिन, नवीन सहित समस्त ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में झुंझुनूं ब्लॉक की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूजा ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!