रामगढ़ पचवारा/दौसा (लालचंद माली): बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने के लिए निकले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान जागरूकता रथ का रामगढ़ पचवारा ब्लॉक में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। विश्व बाल विवाह उन्मूलन दिवस 27 नवंबर को राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर से इस रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के इस अभियान के तहत ग्राम चेतना केंद्र, मिलक खेड़ी, जयपुर की ओर से पहुंची यात्रा का राजस्थान स्टेट यूथ आइकॉन हीरा लाल महावर ने नेतृत्व किया। रालावास में सरपंच नाथूलाल प्रजापत, उप सरपंच हरकेश मीणा, धोली राम मीणा, युवा नेता हंसी मीणा, महेंद्र कुमार मीणा, सुरेश मीणा, राजेंद्र प्रजापत, नानग राम महावर सहित ग्रामीणों ने रथ का स्वागत किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रालावास के शिक्षक शिव कुमार गुप्ता, रामकेश मीणा, भगवान सहाय मीणा, मुकेश कुमार मीणा, सुरेश सोनी, रत्नलाल सैनी सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा। कार्यक्रम में रथ संचालक प्रदीप कुमार का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। विद्यालय से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अध्यापक सुरेश सोनी ने बाल विवाह के शारीरिक, मानसिक, शैक्षणिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। हीरा लाल महावर ने बाल विवाह निषेध कानून, सजा और जुर्माने की जानकारी दी। इसके बाद टोरडा में सरपंच सीताराम बैरवा के परिवार ने स्वागत किया। डीडवाना की बंजारा बस्ती में ग्रामीणों ने अभिनंदन किया। महात्मा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय डीडवाना में प्रधानाचार्य सोनिया व्यास और प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा सहित विद्यालय परिवार ने स्वागत किया। रामगढ़ पचवारा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रामावतार मीणा ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हीरा लाल महावर ने बताया कि यह रथ ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों और गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। इस अवसर पर भीम यूथ क्लब रालावास, नेहरू युवा मंडल रालावास, राइजिंग यूथ फाउंडेशन, अंबेडकर युवा जन जागृति मण्डल निहालपुरा के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने संकल्प लिया कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को अवगत कराएंगे और हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक बचपन दिलाएंगे।
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान रथ का रामगढ़ पचवारा में भव्य स्वागत
By -
November 28, 2026
0
Tags: