बीकानेर (श्रीराम इंदौरिया): जिला उद्योग संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी से मिलकर रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा 19 नवंबर को एक ही दिन में रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की एक साथ तीन फेक्ट्रीयों में दिन दहाड़े व रात के समय चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया। अज्ञात चोरों द्वारा फेक्ट्री में पाए गये छोटे मोटे सामान की चोरी तो की ही साथ ही साथ फेक्ट्रीयों के दरवाजे तथा फर्नीचरों को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया गया, साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बार बार चोरी की वारदातों से निजात दिलाने के लिए रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्रो में नियमित पुलिस गश्त करवाई जाए ताकि अपराधियों में भय व्याप्त हो सके तथा कारोबारियों को आए दिन हो रही चोरी की वारदात से निजात मिल सके। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि शिकायत पर तुरंत कार्यवाही की जायेगी एवं अपराधियों की धरपकड़ के साथ साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हेतु निरंतर गश्त भी करवाई जायेगी। इस अवसर पर श्याम सुन्दर सोनी, दाऊलाल अग्रवाल, सुरेश चांडक एवं पंकज अग्रवाल आदि उपस्थित हुए।
रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था हो चाक-चोबंद: पचीसिया
By -
November 28, 2026
0
Tags: