मालपुरा में रैगर दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन: विजेता प्रतिभागियों का सम्मान किया

AYUSH ANTIMA
By -
0


मालपुरा/टोंक (लालचंद माली): उपखंड मुख्यालय पर रैगर दिवस पर ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें मालपुरा तहसील की रैगर समाज की प्रतिभाओं ने भाग लिया। इस मौके पर समाज के महापुरुष स्वामी आत्माराम लक्ष्य ने 2 नवंबर 1944 को दौसा में तीन दिवसीय रैगर समाज का प्रथम महासम्मेलन आयोजित किए जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में दीप प्रज्ज्वलित कर, आतिशबाजी की गई। मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका मालपुरा पार्षद कैलाशी देवी, भूला देवी, प्रेम देवी, पतासी देवी, अखिल भारतीय रैगर महासभा के शहर अध्यक्ष रामकरण फुलवारिया आदि अतिथियों ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। रामकरण फुलवारिया ने बताया कि रैगर दिवस हमारे गौरव का दिन समाज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए। पार्षद देवी कैलाश देवी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संयोजक रविराय परसोया ने बताया कि इस रैगर दिवस पर आयोजित ब्लॉक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह भाग लिया, इसके बाद रैगर दिवस समारोह 2026 का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संयोजक नरेन्द्र फुलवारिया ने ने समाज उत्थान के लिए लोगों को जागरुक करने, शिक्षित बनने और अंधविश्वास आदि छोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया और रैगर दिवस समारोह में चम्मच दौड़, जलेबी कूद, कुर्सी दौड़, रंगोली प्रतियोगिता, 100 मीटर दौड़, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं में विजेता व उपविजेता को मोमेंटो व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। नेहरू नवयुवक मण्डल बृजलाल नगर के सचिव गिरधारी ठागरिया ने ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर गिरधारी ठागरिया, निशा वर्मा, अजय वर्मा, नरेन्द्र कुमार वर्मा, अंकित वर्मा, हेमन्त वर्मा, रवि वर्मा, दिव्यांशु ठागरिया आदि खेलकूद प्रतियोगिता में सहयोग प्रदान किया एवं समाज बन्धुओं ने भाग लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!