रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन (आईएएस) द्वारा मंगलवार को तृतीय चरण के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतदान के दौरान विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक द्वारा पंचायत समिति चितलवाना के रणोदर, सिवाड़ा, चितलवाना, आमली व हाड़ेचा, पंचायत समिति सरवाना के काछेला एवं पंचायत समिति सांचौर के पालड़ी, धमाणा व सिद्धेश्वर स्थित मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें पोलिंग पार्टी के कार्मिकों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की बात कही। द्विव्यांगों एवं बुजुर्गों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का अवलोकन करते हुए मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की बात कहीं। इस दौरान संबंधित पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित रहें।
*आगामी पंच-सरपंच चुनाव को लेकर की गई तैयारियों की ली समीक्षा बैठक*
पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने आगामी पंच-सरपंच चुनाव को लेकर उपखंड कार्यालय चितलवाना में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार 5 नवम्बर, गुरूवार को तृतीय चरण में होने वाले पंच-सरपंच चुनाव को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित रिटर्निंग अधिकारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कार्मिक मौजूद रहे।