मिशन पढ़ो राजस्थान अभियान के तहत राहोली स्कूल में दिखी पढ़ने की प्रतिभा, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की पठन गतिविधियां

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में प्रधानाचार्य ममता भंडारी के सानिध्य में मिशन पढ़ो राजस्थान अभियान के अंतर्गत पठन गतिविधियों का भव्य प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी पठन क्षमता, रचनात्मकता एवं शैक्षणिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानाचार्य ममता भंडारी ने बताया कि मिशन पढ़ो राजस्थान अभियान के तहत मेगा पीटीएम एवं पठन गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न पठन गतिविधियों एवं अपने द्वारा तैयार किए गए शैक्षणिक कार्यों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि विकसित करने, पठन कौशल को मजबूत बनाने तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा। कार्यक्रम में प्रभारी राजूलाल बैरवा, गौरीशंकर चौधरी, सुमन कुमावत, जयनारायण मीणा, चांदलाटा, दिनेश कुमार बैरवा एवं प्रेमचंद बैरवा सहित अनेक शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!