कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस का बड़ा धमाका: 111 गुम मोबाइल बरामद, 33 लाख की खुशियां लौटाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली-बहरोड़: जिस मोबाइल के खोने पर आपने उम्मीद छोड़ दी थी, वो मोबाइल कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने वापस ला दिए। जिला पुलिस ने एक ही अभियान में 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 33 लाख रुपये बताई जा रही है।

*एसपी कार्यालय में भावुक पल*

23 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (आईपीएस) ने खुद अपने हाथों से परिवादियों को उनके मोबाइल फोन लौटाए। किसी का फोन 6 महीने पहले खोया था, किसी का साल भर पहले। फोन हाथ में आते ही कई लोगों की आंखें भर आईं। लोगों ने कहा कि हमें लगा था कि फोन अब कभी नहीं मिलेगा, लेकिन कोटपूतली पुलिस ने कमाल कर दिया।

*कैसे हुआ ये चमत्कार*

जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश (आईपीएस) के निर्देश पर और एसपी सतवीर सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में साइबर सेल व जिले के सभी थानों की टीमों ने दिन-रात मेहनत की। तकनीकी ट्रैकिंग, CEIR पोर्टल और साइबर एक्सपर्ट की मदद से एक-एक मोबाइल को देश के अलग-अलग जगहों से ढूंढकर लाया गया।

*पुलिस का संदेश - घबराएं नहीं, रिपोर्ट करें*

*जिला पुलिस की आमजन से अपील है*

मोबाइल गुम हो जाए तो घबराएं नहीं। तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें और CEIR पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक जरूर करवाएं। आपकी एक रिपोर्ट से आपका फोन वापस मिल सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!