सर्वशक्ति मित्र मंडल फाउंडेशन जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाएगा दीपावली, बांटेगा खुशियों की सौगात

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित सर्वशक्ति मित्र मंडल फाउंडेशन की ओर से दीपावली के पावन पर्व पर जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां साझा करने के उद्देश्य से विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं चेयरमैन सुरेन्द्र पाराशर ने बताया कि संस्था द्वारा 5 नवंबर, गुरुवार को सायं 5 बजे ड्रीम स्कूल, एबी-286, निर्माण नगर, चेतक मार्ग, छाबड़ा रेस्टोरेंट के पीछे, जयपुर में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक डॉ.अरुण चतुर्वेदी तथा विशिष्ट अतिथि मोहन लाल गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इस अवसर पर जरूरतमंदों को मिठाई, फूलझड़ी, मोमबत्ती, माचिस, खिलौने एवं बताशे सहित अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की जाएगी, ताकि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद परिवार भी दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना सकें। श्री पाराशर ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाने का अवसर भी है। संस्था का प्रयास है कि समाज का कोई भी जरूरतमंद परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी बंधुओं से इस पुनीत सेवा अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

*संस्था का संदेश है—आइए, इस दीपावली किसी जरूरतमंद के घर भी खुशियों का दीप जलाएं।*

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!