सिलासन में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज, सरपंच प्रत्याशी भावना देवी ने किया जनसंपर्क

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): पंचायतीराज आम चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत सिलासन में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। सरपंच पद को लेकर दावेदारों ने ग्रामीणों के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में सरपंच पद की दावेदार भावना देवी पत्नी प्रेमाराम रावल की ओर से जन सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाजबंधुओं एवं मातृशक्ति ने भाग लेकर चुनावी माहौल को नई गति दी। जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए भावना देवी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा गांव के सर्वांगीण विकास, जनसेवा और आमजन की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत का विकास किसी एक व्यक्ति के प्रयासों से नहीं, बल्कि सभी वर्गों के सामूहिक सहयोग, सहभागिता और विश्वास से संभव है। गांव की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क, नाली निर्माण, स्वच्छता सहित बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही। साथ ही ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए तत्परता से कार्य किया जाएगा। भावना देवी ने कहा कि पंचायत चुनाव केवल सरपंच चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि गांव के भविष्य और विकास की दिशा निर्धारित करने का अवसर है। ऐसे में गांव के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद की अपील करते हुए सिलासन को विकास की नई दिशा देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। जन सम्मेलन में ग्रामीणों की भागीदारी के साथ गांव की चुनावी गतिविधियों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच भावना देवी के जनसंपर्क अभियान को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!