राजस्थान में खूब जमे लावणी के रंग, श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा 'ईठा' के प्रमोशन के सिलसिले में जयपुर पहुँचे

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): महाराष्ट्र की पारंपरिक लावणी कला के रंग गुरुवार को राजस्थान में भी देखने को मिले। अपनी आगामी फिल्म 'ईठा' के प्रमोशन के के सिलसिले में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता रणदीप हुड्डा जयपुर के मशहूर राजमंदिर सिनेमा पहुँचे। इस दौरान, दोनों कलाकारों ने मीडिया से बातचीत की और फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में श्रद्धा कपूर ने जयपुर की डांसर्स के साथ लावणी की प्रस्तुति देकर आयोजन को और भी खास बना दिया। इसके साथ ही दोनों ने फिल्म के गाने का पोस्टर भी लॉन्च किया। जयपुर से अपने जुड़ाव को लेकर श्रद्धा कपूर ने कहा, "यह शहर मेरे लिए हमेशा से ही खास और लकी रहा है। मैंने यहाँ जिन भी फिल्मों का प्रमोशन किया, उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है और इसकी कहानी दर्शकों को जरूर देखनी चाहिए। फिल्म में लावणी को खूबसूरती से दिखाया गया है। इस पारंपरिक नृत्य को सीखने और इसकी बारीकियों को समझने के लिए मैंने काफी समय अभ्यास में बिताया है।" रणदीप हुड्डा ने भी जयपुर में प्रशंसकों से मिले प्यार और उत्साह पर खुशी जताते हुए कहा कि दर्शकों का अपनापन और फिल्मों के प्रति उनका उत्साह कलाकारों के लिए हमेशा खास होता है। जयपुर में मिले इस बेशुमार प्यार ने फिल्म के प्रमोशन के अनुभव को और यादगार बना दिया। 'ईठा' महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित फिल्म है। यह एक बायोग्राफिकल म्यूजिकल ड्रामा है, जिसमें श्रद्धा कपूर विठाबाई का किरदार निभा रही हैं। फिल्म उनके करीब चार दशक के सफर को दिखाती है, जिसमें प्रेम, विश्वासघात, संघर्ष और निजी चुनौतियों के बीच वह अपनी पहचान बनाती हैं। विठाबाई ने कम उम्र में मंच पर प्रस्तुतियाँ देना शुरू किया था और आगे चलकर महाराष्ट्र की लोकनाट्य परंपरा में खास पहचान बनाई। 'ईठा' फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, इश्तियाक खान और अनंत जोशी भी अहम् भूमिकाओं में हैं। मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को दिनेश विजान और लक्ष्मण उतेकर ने प्रोड्यूस किया है। 'ईठा' 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!