प्रो.पद्मनाभ शर्मा व अविरल शर्मा की पुण्य स्मृति में साहित्यिक आयोजन, किशोर कुमार के गीतों पर आलेख विजेता सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0

जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वयं सिद्धा साहित्यिक संस्थान, जयपुर के तत्वावधान में सोमवार को प्रथम पुण्य स्मृति-दिवस एवं सम्मान-दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान की संरक्षक डॉ. (प्रो.) कुसुम शर्मा ने अपने पति कीर्तिशेष प्रो.पद्मनाभ शर्मा (पूर्व प्रोफेसर एवं डीन, एनआईटी कुरुक्षेत्र) तथा पुत्रवधू डॉ.पूजा शर्मा ने अपने पति कीर्तिशेष अविरल शर्मा (मैनेजर, आईटी सर्विसेज, मणिपाल विश्वविद्यालय, जयपुर) की स्मृति में आयोजित किया।

*आलेख प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत*

स्मृतियों को साहित्य और सृजन से जोड़ने के लिए ‘किशोर कुमार द्वारा गाए गीतों में भावनात्मक सौन्दर्य’ विषय पर मौलिक एवं शोधपरक आलेख प्रतियोगिता हुई। 

*उत्कृष्ट रचनाओं को पुरस्कृत किया गया*

प्रथम पुरस्कार: ₹5,100, द्वितीय पुरस्कार: ₹3,100, तृतीय पुरस्कार: ₹2,100, प्रशंसनीय आलेख: ₹500 की सम्मान राशि। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी दिए गए।

*गीतों, संस्मरणों और भावों के बीच श्रद्धांजलि*

• डॉ. (प्रो.) मुरलीधर राय सिंहानिया (वाइस चांसलर, वीजीयू, जयपुर): ‘जिंदगी का सफर है ये कैसा सफर...’ गीत से अपनी बात शुरू की, शर्मा जी से जुड़े अनुभव साझा किए और ‘आ लेकर चलूं तुझे ऐसे गगन के तले...’ गीत के साथ श्रद्धांजलि दी।

• डॉ. (प्रो.) संदीप संचेती (वाइस चांसलर, मणिपाल विश्वविद्यालय एवं प्रोफेसर, एमएनआईटी): शर्मा जी को स्नेही, व्यावहारिक तथा अकादमिक रूप से जिम्मेदार व समर्पित व्यक्तित्व बताया।

• प्रबोध गोविल (कार्यक्रम अध्यक्ष, वरिष्ठ साहित्यकार एवं निदेशक, राही सहयोग संस्थान, जयपुर): कहा कि सुख-दुख जीवन के दो पहलू हैं और इस आयोजन ने दुख को सृजन व जीवंतता में बदला है।

• डॉ.कुसुम शर्मा (संरक्षक): पति व पुत्र के जाने के बाद मिले संबल के लिए आभार जताया। भजन, किशोर कुमार के गीतों, वीडियो और संस्मरणों के बीच ‘जिंदगी के सफर में बढ़ जाते हैं जो मुकाम...’ गीत से बात समाप्त की।

• श्रीमती ज्ञानवती सक्सेना ‘ज्ञान’ (संस्थापक-अध्यक्ष): कहा कि संस्थान सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सक्रिय है।

• डॉ.रेखा गुप्ता (महासचिव): ‘मृत्यु से मिटता नहीं व्यक्तित्व किसी का/स्मृतियों में फैला उनका उजास रहता है’ पंक्तियों के साथ अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में डॉ.पूजा शर्मा, डॉ.योगेश और डॉ.प्रतिभा अग्रवाल ने भी संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम में जयपुर के साहित्यकारों, शिक्षाविदों और संगीत-प्रेमियों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!