पालिका की बेशकीमती जमीन पर चला नगर पालिका का बुलडोजर, पक्का अतिक्रमण ध्वस्त

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): शहर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। निवाई बाईपास स्थित भारद्वाज होटल के समीप नगर पालिका की बेशकीमती भूमि पर किए गए पक्के अतिक्रमण को अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने जेसीबी मशीन चलाकर ध्वस्त कर दिया। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी नवरत्न शर्मा ने बताया कि नगर पालिका सीमा क्षेत्र में स्थित पालिका की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया गया था। अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर नगर पालिका का अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। ईओ नवरत्न शर्मा ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका की सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!