वेतन विसंगतियों पर बाल वाटिका शिक्षकों का फूटा आक्रोश, शिक्षा संकुल में सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): बाल वाटिका शिक्षकों ने वेतन विसंगतियों एवं विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करते हुए दयाशंकर बहादुरपुरा के नेतृत्व में जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक अशोक कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हुए उनके स्थायी समाधान की मांग की। इस दौरान शिक्षकों ने बताया कि बाल वाटिका शिक्षक नन्हे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, बुनियादी ज्ञान एवं सर्वांगीण विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें वेतन संबंधी विसंगतियों और सेवा सुविधाओं के अभाव जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। शिक्षकों ने प्लेसमेंट एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि एजेंसियों द्वारा समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जाता। कई मामलों में शिक्षकों का पूरा वेतन तक काट लिया जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने कहा कि जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने के बावजूद उन्हें उनके कार्य के अनुरूप सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। शिक्षकों ने वेतन विसंगतियों का स्थायी समाधान करने, समय पर पूरा वेतन दिलाने, सम्मानजनक पारिश्रमिक निर्धारित करने तथा आवश्यक सेवा सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। उन्होंने विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई कर शिक्षकों को राहत प्रदान करने की भी अपील की। ज्ञापन देने वालों में सुमित्रा व गीता भीलवाड़ा, रामरतन व सीमा दौसा, सुनीता व रेखा हनुमानगढ़, शिवानी व उर्मिला अजमेर, सुरज्ञान व रेखा टोंक, सरोज जयपुर, मनीष बांदीकुई, अल्केश व पुष्पेंदर भरतपुर, निकिता व रुकेश सवाई माधोपुर, सुषमा बूंदी, नीतू बाड़ी एवं रीना कोटा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के बाल वाटिका शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!