विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचक नामावलियों का संशोधित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संशोधित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर) के अंतर्गत अर्हता प्राप्त वोटर्स का नाम वोटरलिस्ट में जुड़वाने हेतु आह्वान किया। उन्होंने निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कार्मिकों को पात्र मतदाता का वोटरलिस्ट में पंजीकरण सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। ताकि कोई भी पात्र वोटर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उल्लेखित करते हुए कहा कि संशोधित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन की तिथि 12 नवम्बर 2026 एवं मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की तिथि 4 जनवरी 2027 है, उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के संबंध में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि आगामी 12 नवम्बर 2026 से 11 दिसम्बर 2026 तक रहेगी तथा मतदाता सूची के दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 28 दिसम्बर 2026 हैं। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह चांदावत, निर्वाचन शाखा के तहसीलदार वगताराम पुरोहित, नायब तहसीलदार अमीन खां, भारतीय जनता पार्टी से डिम्पल सिंह, सुरेश सोलंकी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रमेश सोलंकी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!