धार्मिक उपदेश: धर्म कर्म

AYUSH ANTIMA
By -
0


साधु बरसै रामरस, अमृत वाणी आइ। दादू दर्शन देखतां, त्रिविध ताप तन जाइ।। अर्थ साधु नदी के तुल्य होते है, जिसमें रामनाम रूपी जल भरा हुआ है। उसमें स्नान करने से अविद्यामल से रहित होकर साधक निर्मल ब्रह्म को प्राप्त कर लेता है। अतः साधक को सन्तो का संग सदा ही करते रहना चाहिए। साधु अपनी अमृतभरी वाणी से भक्तिरस से परिपूर्ण ज्ञानोपदेश की वर्षा बरसाते हैं। अतः उनके दर्शनमात्र से त्रिविध ताप नष्ट हो जाते हैं।शरीर में कफ वायु ज्वर से जो व्याधि तथा मानसिक चिन्ता होती है, वह शरीरिक ताप है और काम, क्रोध, मद मोहजन्य ताप आध्यात्मिक ताप होता है। अन्यत्रापि लिखितम आपके चरण कमलों की रज का सेवन करने से जिनके सारे पाप नष्ट हो गए, उन महात्माओं को भक्ति प्राप्त होना कोई विचित्र बात नहीं है क्योंकि मेरा तो आपके दो घड़ी के समागम से सारा कुतर्कमुलक अज्ञान ही नष्ट हो गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!