संविधान दिवस पर सुमेल में दलित महिला समूह की बैठक आयोजित, महिलाओं ने संवैधानिक अधिकारों पर रखे विचार

AYUSH ANTIMA
By -
0


सुमेल/अलवर (श्रीराम इंदौरिया): संविधान दिवस के अवसर पर दलित अधिकार केन्द्र, जिला अलवर के तत्वावधान में ग्राम सुमेल में दलित महिला समूह के साथ चर्चा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर समूह की महिलाओं के साथ संविधान दिवस मनाया गया तथा महिलाओं के अधिकारों, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए शैलेष गौतम, जिला समन्वयक, दलित अधिकार केन्द्र, अलवर ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। इसके बावजूद समाज में आज भी जातिगत भेदभाव, लिंग भेदभाव और महिलाओं के साथ विभिन्न प्रकार की असमानताएं मौजूद हैं। महिलाओं को अपने संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे भेदभाव, हिंसा और शोषण के विरुद्ध आवाज उठा सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं में शिक्षा, जागरूकता और सामूहिक संगठन के माध्यम से नेतृत्व क्षमता विकसित करना सामाजिक बदलाव के लिए महत्वपूर्ण है। समूह अध्यक्ष निर्मला ने महिलाओं की एकजुटता और समूह की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर अपने विचार रखे। समूह सचिव सुशीला ने महिलाओं की भागीदारी और अधिकारों के प्रति जागरूकता के महत्व पर विचार व्यक्त किए। वहीं उपाध्यक्ष मंजू ने महिलाओं को आपसी सहयोग से आगे बढ़ने और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस अवसर पर समूह सदस्य कौशल्या, गुड्डी, चन्दा, सविता एवं रेखा ने भी अपने-अपने विचार साझा किए। महिलाओं ने अपने अनुभवों के आधार पर सामाजिक चुनौतियों, लिंग भेदभाव, शिक्षा, अधिकारों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में संविधान के मूल्यों को समझने, महिलाओं में अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें संगठित और सशक्त बनाने के सामूहिक प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!