धीरेन्द्र शास्त्री भाजपा का प्लांट किया हुआ मोहरा है

AYUSH ANTIMA
By -
0



आजकल एक कथित कथावाचक बहुत ही सुर्खियों में है, जैसे कभी आशाराम और राम रहीम हुआ करते थे। उस कथावाचक द्वारा श्रीराम और श्रीकृष्ण की अपमानित करने वाली तुलनात्मक व्याख्या के बाद उसका एक और विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि राम के पांच बाप थे लेकिन यह बहुत ही आश्चर्यजनक बात है कि उसके बयानो से रामभक्तो की धार्मिक भावनायें आहत नहीं हुई, क्योंकि धार्मिक भावनाओं का साफ्टवेयर इस बात पर निर्भर करता है कि बोलने वाला अपने खेमे से है या दूसरे खेमे से है। अगर यही बात किसी विरोधी विचारधारा या दूसरे धर्म के व्यक्ति ने कही होती तो रामभक्तो का खून खोलने लगता और देश में बवाल आ जाता व टीवी चैनल के एंकर चीख चीख कर कहते कि पूछता है भारत कि यह बयान सनातन धर्म पर प्रहार होने के साथ ही सनातनियों की धार्मिक भावनाए आहत हुई हैं लेकिन उस कथित बाबा के बयान से यह सिद्ध होता है कि उसके पास मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण को लेकर वह डाटा है, जो वाल्मिकी जी व तुलसीदास जी के पास भी उपलब्ध नहीं थे। अब सवाल यह उठता है कि जो कथावाचक हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करता है और अपनी कथाओं में हिंदु मुस्लिम करता है। उसने टीवी एंकर रजत शर्मा के शौ में खुद स्वीकार किया था कि उसकी बहिन की शादी में उसके एक मुस्लिम दोस्त ने सहायता की थी और बहुत से मुस्लिम परिवारों से उसके बहुत अच्छे संबंध है लेकिन सवाल यह भी उठता है कि क्या कारण था कि किसी हिन्दू मित्र ने उसका साथ नहीं दिया। जो व्यक्ति सार्वजनिक मंचों से कट्टरता और सामाजिक अलगाव की बात करता है, जबकि उसके निजी जीवन में दूसरे धर्म के लोगों से आत्मीय लगाव है। राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि जैसे ही किसी राज्य में चुनाव नजदीक आते हैं, उस बाबा की कथाओं और दिव्य दरबार की मांग अचानक बढ़ जाती है, जैसे हरियाणा व समीपवर्ती राज्य में चुनाव आने से राम रहीम को पैरोल मिल जाती है। राजनैतिक विश्लेषक यह भी मानते हैं कि जो काम भारतीय जनता पार्टी सीधे तौर पर राजनैतिक दृष्टि से नहीं कर पाती, वह उस बाबा की कथाओं के जरिये हिन्दू राष्ट्र और सनातन धर्म का माहौल तैयार किया जाता है, जिससे वोट बैंक का ध्रुवीकरण आसानी से हो सके। जब भी उस कथित कथावाचक का दरबार सजता है, भारतीय जनता पार्टी के मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक व नेताओं की लाईन लग जाती है और शाष्टांग प्रणाम कर खुद को परम भाग्यशाली समझते हैं। यह एक ऐसा जनसंपर्क कार्यालय है, जहां बाबा को मंच और नेताओं को बाबा के लाखों भक्तों के रूप में एक वोट बैंक मिल जाता है। यह कथित कथावाचक व्यासपीठ से भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करता है। जो बात भारतीय जनता पार्टी के नेता सीधे तौर पर नहीं कह पाते, वे बातें इस कथावाचक के माध्यम से जनता तक पहुंचा दी जाती है, जिससे यह कथावाचक भारतीय जनता पार्टी का मोहरा या लाउड स्पीकर की तरह प्रतीत होता है। ग़रीबी से तंगहाली में जीवन यापन करने वाला यह कथावाचक अचानक चार्टर प्लेन व महंगी गाड़ियों में चलने लगा। भारतीय जनता पार्टी के इस मोहरे को वाई कैटेगरी की सुरक्षा भी मिली हुई है। उसने अपना आर्थिक साम्राज्य इतना बढ़ा लिया कि उसको खुद ही पता नहीं कि कितनी संपति है लेकिन ईडी की निगाह उस पर नहीं पड़ती। वैसे उस कथावाचक ने अपने इस कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी मांग ली है लेकिन देश के लोगों में इतना गुस्सा है कि उसकी माफी स्वीकार नहीं कर रहे क्योंकि उसने अक्षम्य अपराध किया है। वैसे इस मामले को राजनीतिक रंग देने की भी कोशिश हो रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!