दीपावली अवकाश के बाद फिर चलेगा निगम-जेडीए का पीला पंजा, 310 निर्माण निशाने पर

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (कार्यालय संवाददाता): दीपावली पर्व के सरकारी अवकाश समाप्त होते ही नगर निगम और जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) का प्रवर्तन दस्ता एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ बड़े अभियान की तैयारी में जुट गया है। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशों की पालना में सांगानेर सीमा स्थित बी-2 बाईपास से लेकर 22 गोदाम तक सड़क को चौड़ा करने के लिए करीब 310 अवैध निर्माणों को चिन्हित किया गया है। अदालत ने प्रशासन को इस मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने के लिए 25 नवंबर तक की डेडलाइन दी है। इसे देखते हुए दीपावली के तुरंत बाद प्रभावित निर्माणकर्ताओं को अंतिम नोटिस जारी करने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जोन प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे कार्रवाई से बचने के लिए स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटा लें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!