पंचायतीराज आम चुनाव 2026: चतुर्थ चरण के मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण लेकर 13 नवम्बर को करेंगे प्रस्थान

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): जिले में चतुर्थ चरण में होने वाले जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं पंच-सरपंच के निर्वाचन को लेकर गठित मतदान दल वीर वीरमदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय से 13 नवम्बर, शुक्रवार को अंतिम प्रशिक्षण लेकर अपने-अपने गंतव्य स्थलों की ओर रवाना होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि जिले में चतुर्थ चरण के तहत पंचायत समिति रानीवाड़ा, बागोड़ा एवं सरनाऊ में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के मतदान 14 नवम्बर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होंगे। वहीं संबंधित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच के चुनाव को लेकर मतदान 16 नवम्बर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होंगे तथा उसी दिन मतदान पश्चात मतगणना होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!