जयपुर: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भाई दूज आज बुधवार, 11 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस बार तिलक के लिए बहनों को सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट का शुभ मुहूर्त मिलेगा, इसलिए समय का खास ध्यान रखें। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे शुरू हुई थी और आज दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर समाप्त होगी। इसी वजह से भाई दूज आज ही मनाई जा रही है।
*तिलक का शुभ मुहूर्त:*
*दोपहर 1:10 बजे से 3:20 बजे तक*
ये समय अपराह्न काल का है, जिसे भाई दूज की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है।
*राहुकाल से बचें*
आज राहुकाल दोपहर 12:05 बजे से 1:26 बजे तक रहेगा। मुहूर्त का शुरुआती हिस्सा राहुकाल से टकरा रहा है, इसलिए अगर आप चाहें तो 1:26 बजे के बाद तिलक करें, वो ज्यादा सुरक्षित रहेगा।
*पूजा विधि*
बहनें भाई के माथे पर रोली-अक्षत का तिलक लगाएं, आरती उतारें, मिठाई खिलाएं और भाई की लंबी उम्र की कामना करें। वहीं भाई भी बहन को उपहार देकर उसकी रक्षा का वचन देते हैं। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे शुरू हुई थी और आज दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर समाप्त होगी। इसी वजह से भाई दूज आज ही मनाई जा रही है।