निवाई (लालचंद माली): कृषि उपज मंडी निवाई में बुधवार, 4 नवंबर को विभिन्न कृषि जिंसों के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मंडी में तिल की अधिकतम कीमत 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गई, जबकि बाजरा 2900 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। मंडी में उपलब्ध भावों के अनुसार बाजरा 2550 से 2900 रुपए, गेहूं 2800 से 2900 रुपए, तिल 12000 से 15000 रुपए तथा उड़द 6500 से 8300 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। मंडी में किसानों को उपज की गुणवत्ता के अनुसार अलग-अलग भाव मिले। कृषि जिंसों के भाव में उतार-चढ़ाव के चलते किसानों की बाजार पर नजर बनी हुई है। किसान अपनी उपज मंडी में बेचने से पहले ताजा भाव की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
निवाई मंडी में तिल के भाव 15 हजार रुपए क्विंटल तक पहुंचे, बाजरा 2900 रुपए पर बिका
By -
November 04, 2026
0
Tags: