SH-52 बना मौत का हाईवे: बास बैरिसाल में दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक युवक गंभीर, रैफर

AYUSH ANTIMA
By -
0



नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): कस्बे में प्रशासन की लापरवाही से स्टेट हाईवे 52 सड़क मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। बास बैरिसाल में शनिवार को सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में मनोज पुत्र श्रवण गुर्जर (22) निवासी भडाना की बाल गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कोटपूतली रैफर कर दिया। वहीं दूसरा बाइक सवार नवीन बलाई एमके शोरूम से नई मोटरसाइकिल लेकर अपने गांव तमोरी का बास, कोटपूतली जा रहा था। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों बाइक सवार अचानक टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनोज लहूलुहान हो गया। दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्टेट हाईवे 52 सड़क मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि हाईवे पर वाहनों की रफ्तार तेज होने और सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण रोज हादसे का खतरा बना रहता है। सुबह के समय स्कूल बसों के इंतजार में बच्चे हाईवे किनारे खड़े रहते हैं। वहीं दुकानदार फल, फ्रूट सड़क किनारे डाल देते हैं, जिससे जानवर जमा हो जाते हैं और राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेट हाईवे 52 सड़क मार्ग पर जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं। इधर पीडब्ल्यूडी विभाग अधिकारी शेर सिंह मीणा ने बताया कि जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, जिससे सड़क पर दुर्घटनाओ से बचा जा सकें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!