नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): उपखंड क्षेत्र के ग्राम गढ़ी मामोड़ में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से नाराज ग्रामीणों ने पीएचसी पर ताला जड़कर धरना-प्रदर्शन किया।ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि अस्पताल में रात के समय महिला स्टाफ नर्स और प्रसूति सेवाओं की स्थायी व्यवस्था की जाए।ग्रामीणों ने बताया कि रात में महिला नर्स स्टाफ नहीं होने से महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रसव के दौरान महिला स्टाफ नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को बाहर ले जाना पड़ता है। इससे जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा बना रहता है।उन्होने बताया कि पहले यह सुविधा अस्पताल में उपलब्ध थी, लेकिन स्टाफ से आवास खाली करवा लिए जाने के बाद रात की सेवा बंद कर दी गई। अस्पताल स्टाफ छुट्टी के बाद चले जाते हैं। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में मरीजों को प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाता।घटना की सूचना पर ब्लॉक सीएमएचओ डॉ.दीपेंद्र शेखावत और नारायणपुर सीएचसी प्रभारी डॉ.पूर्णमल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश की और उनकी समस्याएं सुनीं।सीएचसी प्रभारी डॉ.पूर्णमल ने बताया कि ग्रामीणों ने महिला नर्स के आवास से जुड़ी समस्या बताई है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान किया जाएगा।अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने ताला खोला और धरना समाप्त किया। मौके पर पूर्व प्रधान मातादीन गुर्जर, बलबीर, झाबर गुर्जर, पूर्व सरपंच धीरज सैनी, राकेश दायमा, रामेश्वर सैनी, भोमराज शर्मा, मादाराम सैनी, मंगत वर्मा, नत्थू प्रजापत, दौलत मीणा, बजरंग मीणा, संजू सैनी, रामकरण सैनी, विजय शर्मा, महेश प्रजापत, नरेश शर्मा, रामजीलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ी मामोड़ पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जड़ा ताला
By -
July 20, 2026
0
Tags: