उत्तम वर्षा हेतु मंथन महिला इकाई ने की इंद्र देव की स्तुति

AYUSH ANTIMA
By -
0

बहरोड़: मंथन महिला इकाई व भारत विकास परिषद राठ शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर में प्रकृति व संस्कृति संवर्धन की दिशा में एक नवाचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंथन महिला इकाई अध्यक्ष नेहा जैन ने बताया कि इस वर्ष उत्तम वर्षा होने, अन्नदाता की लहलहाती फसल व भू-जल का स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित मंदिर में इंद्र देव की स्तुति की गई तथा मंत्रोच्चारण सहित पारंपरिक भोजन बाटी चूरमा का भोग लगाया गया, तत्पश्चात मंथन कार्यालय में बारिश संबंधित विभिन्न गतिविधियां जैसे डांस, गायन, अभिनय व खेल प्रतियोगिता करवाई गई, जिनमें सभी उपस्थित महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वहीं दूसरी ओर भारत विकास परिषद राठ शाखा महिला सहभागिता वसंती यादव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुटुंब प्रबोधन प्रकल्प अंतर्गत प्रबुद्ध महिलाओं की विचार गोष्ठी आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से टूटते परिवारों का असर सांस्कृतिक व सामाजिक मूल्यों के विघटन के रूप में देखने को मिल रहा है। चर्चा में महिलाओं ने परिवार रूपी संस्था के महत्व, एकाकी जीवन व पारिवारिक जीवन में अंतर, एकल व संयुक्त परिवार में हुई परवरिश व संस्कारों में अंतर सहित विषयों पर विचार रखे। उत्सव में मंदिर परिसर पुजारी गोपाल शर्मा, डांस दीवाने फेम मोनिका भारती, मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट सचिव डॉ.सविता गोस्वामी, महिला इकाई सचिव चेतना यादव, संरक्षक सुषमा गोस्वामी, वसंती यादव, नेहा जैन, मोनिका गौर, सरोज यादव, अक्षरा गोयल, कविता शर्मा, तन्नु अग्रवाल, मीरा सेन, शकुंतला यादव, सौभाग्यवती देवी, प्रियांशी शर्मा, नीलम शर्मा, सुषमा यादव, चिन्मयी गोस्वामी, केशवी गोस्वामी सहित परिसर की महिलाएँ उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!