टीरा पर लॉन्च हुआ दक्षिण कोरिया का स्किनकेयर ब्रांड डॉ. मेलैक्सिन

AYUSH ANTIMA
By -
0


मुंबई (श्रीराम इंदौरिया): रिलायंस रिटेल के ओमनीचैनल ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा (Tira) ने दक्षिण कोरिया के तेजी से लोकप्रिय हो रहे डर्मो-कॉस्मेटिक स्किनकेयर ब्रांड डॉ.मेलैक्सिन को भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर लॉन्च किया है। यह ब्रांड टीरा के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। डॉ.मेलैक्सिन अपनी विज्ञान-आधारित स्किनकेयर तकनीक और "स्लो एजिंग" की अवधारणा के लिए जाना जाता है। इसके उत्पाद पिगमेंटेशन, बड़े पोर्स, आंखों के नीचे उम्र के असर और त्वचा की कसावट कम होने जैसी समस्याओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसके फॉर्मूले त्वचा को लंबे समय तक मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।अमेरिका, जापान और दक्षिण-पूर्व एशिया में विस्तार के बाद यह ब्रांड तेजी से लोकप्रिय हुआ है। TikTok Shop पर यह अमेरिका और ब्रिटेन में नंबर-1 के-ब्यूटी ब्रांड भी बन चुका है। ब्रांड के सभी उत्पाद 8-FREE क्लीन फॉर्मूलेशन पर आधारित हैं, यानी ये क्रुएल्टी-फ्री, डर्मेटोलॉजिस्ट-टेस्टेड और संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त हैं। कंपनी के अनुसार, क्लीनिकल स्टडी में चार सप्ताह के भीतर त्वचा की नमी, चमक और कसावट में सुधार देखा गया है। भारत में लॉन्च के दौरान कंपनी ने अपनी सबसे लोकप्रिय पील शॉट रेंज भी पेश की है। राइस-आधारित AHA और BHA, पेंटाविटिन तथा राइस वॉटर से तैयार यह उत्पाद त्वचा की हल्की एक्सफोलिएशन, पोर्स को साफ करने और स्किन टेक्सचर व चमक बेहतर बनाने में मदद करता है। डॉ.मेलैक्सिन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी यू क्यॉन्ग ह्वा ने कहा कि भारतीय उपभोक्ता अब प्रभावी और विज्ञान-आधारित स्किनकेयर उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिगमेंटेशन, स्किन टेक्सचर और त्वचा की कसावट जैसी समस्याओं को ध्यान में रखकर विकसित किए गए उनके उत्पाद भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप हैं और टीरा के साथ साझेदारी के जरिए उन्हें भारत में पेश करते हुए कंपनी उत्साहित है। टीरा का कहना है कि इस साझेदारी के साथ वह भारतीय ग्राहकों तक दुनिया के भरोसेमंद और प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड पहुंचाने की अपनी रणनीति को और मजबूत कर रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!