जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान पूर्व कुलपति संघ के प्रतिनिधिमंडल नें पूर्व कुलगुरु एवं महासचिव प्रो.पीसी त्रिवेदी एवं पूर्व कुलगुरु कोषाध्यक्ष प्रो.जेपीयादव, पूर्व कुलगुरु प्रो.अशोक कुमार के निर्देशन में लोकभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार भेंटवार्ता की एवं सितंबर माह में जयपुर में प्रदेश के उच्च शिक्षा के परिदृश्य को एक नई सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से प्रस्तावित पूर्व कुलपति संघ के एक दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन "राजस्थान में उच्च शिक्षा: दशा और दिशा" के लिए निमंत्रण भी दिया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को प्रस्तावित अधिवेशन की रूपरेखा से अवगत कराया तथा उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर पी.सी. त्रिवेदी नें अपनी नवीनतम पुस्तक 'मॉडर्न इकोनॉमिक बॉटनी एंड एथनोबॉटनी' की प्रति राज्यपाल बागड़े को भेंट की। संघ द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर राज्यपाल को तीन अनुरोध पत्र सौंपे गए। पूर्व कुलगुरु एवं संघ के महासचिव प्रोफ़ेसर पी.सी. त्रिवेदी ने बताया कि पूर्व कुलपति संगठन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा निति के संदर्भ में राजस्थान राज्य की उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों, पूर्व कुलपतियों के हितो से जुड़े विभिन्न विषयों और उच्च शिक्षा में पूर्व कुलगुरुओं के योगदान और भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श भी किया गया। राज्यपाल बागडे ने कुलपति संघ की मांगो पर सकारात्मक रुख रखते हुए इन्हें शीघ्र ही क्रियान्वन करने का आश्वासन दिया। प्रो.पीसी त्रिवेदी ने बताया कि इस अवसर पर माननीय राज्यपाल को पूर्व कुलपति संघ के संरक्षक मनोनीत करने, प्रदेश में पेंशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों, पूर्व कुलगुरुओं के लिए प्रदान की जाने वाली सुविधाओं और राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सितम्बर माह में प्रस्तावित अधिवेशन में प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुसंधान की प्रामाणिकता एवं शुचिता तथा अकादमिक उत्कृष्टता के नए आयामों पर गहन मंथन किया जाएगा। इस मंच पर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के पूर्व एवं वर्तमान कुलगुरु, प्रबुद्ध शिक्षाविद् एवं नीति-निर्माता सम्मिलित होकर एक प्रभावी रोडमैप तैयार करेंगे।
पूर्व कुलपति संघ प्रतिनिधिमंडल नें राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से की मुलाक़ात
By -
July 22, 2026
0
Tags: