जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) एवं शारदा शिक्षा एवं विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 26 जुलाई 2026 को यूथ हॉस्टल, विधानसभा के पास, जयपुर में एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार प्रवीण गुप्ता ने भी आमजन को मिल रही आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि "आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जो बीमारियों को जड़ से समाप्त करने में सक्षम है। ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों से आमजन और ज़रूरतमंदों को बहुत लाभ मिलता है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के पंचकर्म विभागाध्यक्ष डॉ.गोपेश मंगल ने बताया कि इस एक दिवसीय शिविर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के पंचकर्म विभाग के डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम द्वारा मरीजों को नि:शुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श एवं आयुर्वेदिक औषधि वितरण किया गया। शिविर में आयुर्वेदिक जीवनशैली एवं आहार-विहार संबंधी सलाह दिव्यांगजनों के लिए विशेष चिकित्सा परामर्श दिया गया। बड़ी संख्या में आमजन के साथ राजस्थान सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शिविर में स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर में वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ.गुंजन गर्ग एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के पंचकर्म विभाग से डॉ.रविंद्र यादव, डॉ.अभिषेक रंजन, डॉ.शुभेच्छा, डॉ.लक्ष्मी शर्मा, मिथलेश, मुकेश लाटा, त्रिलोक ने स्वास्थ्य सेवाएं दी। शारदा शिक्षा एवं विकास समिति संस्था के अध्यक्ष आरएस कटारा (एडवोकेट), उपाध्यक्ष कीर्तिका शर्मा (एडवोकेट) तथा सचिव नीलम शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों, डॉक्टरों की टीम एवं सम्मानित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व नि:शुल्क दवाइयों का लाभ उठाया।
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान एवं शारदा शिक्षा एवं विकास समिति के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन**उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रवीण गुप्ता ने भी शिविर का किया अवलोकन
By -
July 26, 2026
0
Tags: