माहेश्वरी समाज रानीवाड़ा के कोषाध्यक्ष रमेश मुंहता को मातृशोक, समाज ने दी श्रद्धांजलि

AYUSH ANTIMA
By -
0

रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): माहेश्वरी समाज रानीवाड़ा के कोषाध्यक्ष रमेश मुंहता की माताश्री श्रीमती सतीदेवी, धर्मपत्नी बंशीधरजी मुंहता, निवासी वटादरा का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही माहेश्वरी समाज सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाज के पदाधिकारियों, समाजबंधुओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। माहेश्वरी समाज रानीवाड़ा के तहसील अध्यक्ष मदन माहेश्वरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती सतीदेवी का जीवन सादगी, संस्कार, सेवा और धार्मिक आस्था का प्रेरणादायी उदाहरण रहा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज परिवार के साथ खड़ा है। परिजनों के अनुसार दिवंगत की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान, एचपी गैस के सामने, खंभात रोड, वटादरा से निकाली गई, जिसमें समाजबंधुओं, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत अपने पीछे पुत्र रमेश मुंहता, लेखराज मुंहता, दिलीप मुंहता, दशरथ मुंहता, अनिल मुंहता एवं राकेश मुंहता सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!