पत्रकारों ने धूमधाम से मनाया साथियों का जन्मदिन, संगठन की एकजुटता और निष्पक्ष पत्रकारिता का लिया संकल्प

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली-बहरोड़: शहर के एक निजी होटल में पत्रकार मुनेश सैनी एवं इशाक खान का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण, केक कटवाकर एवं मिठाई खिलाकर दोनों पत्रकारों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉ.राकेश इंदौरिया एवं मुन्नाराम बंसल ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त चौथा स्तंभ है। पत्रकारों को सदैव निष्पक्षता, निर्भीकता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति निहित होती है और सभी पत्रकारों को आपसी भाईचारे, समन्वय एवं एकजुटता के साथ समाज एवं आमजन की आवाज़ को बुलंद करना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने पत्रकार हितों की रक्षा, सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा संगठित होकर पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। समारोह के दौरान आत्मीयता और भाईचारे का माहौल रहा तथा सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस अवसर पर डॉ.राकेश इंदौरिया, मुन्नाराम बंसल, आनंद पंडित, पुरुषोत्तम भारद्वाज, अनिल शर्मा, महेश सैनी, धर्मवीर कुमावत, बालकृष्ण शुक्ला, अमित बिदाणी, बुद्धि प्रकाश सैनी, मुकेश शर्मा, बिल्लू राम सैनी, सीताराम गुप्ता, रमाकांत शर्मा, विजय चौधरी, कुमार अंकेश, दीपक वशिष्ठ तथा मनोज शर्मा सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!