बीकानेर (मुकेश रामावत): नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल पर आयोजित 'खेलो बीकानेर यूथ गेम्स 3.0' में दूसरे दिन भी खेल प्रतिभाओं का उत्साह चरम पर रहा। शहर के 12 विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित 18 खेलों की प्रतियोगिताओं में 3000 से अधिक खिलाड़ी पूरे जोश और जुनून के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरा बीकानेर इन दिनों खेलों के रंग में रंगा नजर आ रहा है और शहर मानो "स्पोर्ट्स सिटी" में तब्दील हो गया है।क्रिकेट में रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। स्विमिंग प्रतियोगिताओं में तैराकों ने अपनी गति और तकनीक से शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। वेट लिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शक्ति का परिचय दिया। वहीं टेबल टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल और शतरंज सहित अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
*रहे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम*
रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। एडजस्टेबल (300 मीटर) वर्ग में अंडर-5 बालक वर्ग में युवांश भाटिया तथा अंडर-5 बालिका वर्ग में आश्वी चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-5 से 7 बालक वर्ग में सारांश राजपाल प्रथम, मितांशु जुलाहा द्वितीय एवं खुशाल जुलाहा तृतीय रहे। अंडर-7 से 9 बालक वर्ग में आहिर सामदानी प्रथम तथा अनिरुद्ध गौतम द्वितीय रहे। अंडर-11 से 14 बालक वर्ग में जनक छाबड़ा प्रथम एवं मनन गहलोत द्वितीय रहे, जबकि अंडर-11 से 14 बालिका वर्ग में प्रियंशी भादानी प्रथम रहीं। क्वाड्स वर्ग में अंडर-5 बालक वर्ग में रुद्रांश सोलंकी प्रथम, सौम्य चौधरी द्वितीय एवं प्रियंशु मोदी तृतीय रहे। अंडर-5 बालिका वर्ग में सौजन्या सिंघल प्रथम, हनविका मुखीजा द्वितीय एवं चेतनाश्री व्यास तृतीय रहीं। अंडर-5 से 7 बालक वर्ग में धरणीधर मेहरा प्रथम एवं दमनजीत सिंह द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में ओजस्वी व्यास प्रथम, नानिका यादव द्वितीय एवं मिशिका मिश्रा तृतीय रहीं। अंडर-7 से 9 बालक वर्ग में रेयांश चौधरी प्रथम, नमन भार्गव द्वितीय एवं आदित्य मोदी तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में पूर्वी टाक प्रथम एवं भुविका स्वामी द्वितीय रहीं। अंडर-9 से 11 बालक वर्ग में रक्षित सैनी प्रथम, यहान कपूर द्वितीय एवं अर्पित खिलेरी तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में ईशानी कौशिक प्रथम, ऐश्वर्या गहलोत द्वितीय एवं चार्वी तृतीय रहीं। अंडर-11 से 14 बालक वर्ग में करण चौधरी प्रथम, जयंत व्यास द्वितीय एवं लोकेश तेजी तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में विव्यांशी भाटी प्रथम एवं मिस्ती जोशी द्वितीय रहीं। अंडर-14 से 17 बालिका वर्ग में लामिश शेख प्रथम, अलीजा अख्तर द्वितीय एवं आश्वी अमल तृतीय रहीं, जबकि बालक वर्ग में दुर्गेश तेजी प्रथम रहे। 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिकाओं में सिद्धि गहलोत तथा 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में श्रीराम बाना प्रथम रहे। अंडर-5 से 7 बालक वर्ग में रोनित मेहरा प्रथम रहे। अंडर-7 से 9 बालक वर्ग में अशोक सैनी प्रथम एवं स्पर्श ठकराल द्वितीय रहे। अंडर-9 से 11 बालक वर्ग में मनीष सुथार प्रथम एवं हेमंत भादानी द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में दुर्विशा निर्बाण प्रथम रहीं। अंडर-11 से 14 बालक वर्ग में सुमित गोदारा प्रथम, भारत द्वितीय एवं आयान सरवटे तृतीय रहे। अंडर-14 से 17 बालक वर्ग में अविनाश शर्मा प्रथम, अजीत द्वितीय एवं प्रिंस बिश्नोई तृतीय रहे, जबकि 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिकाओं में नीलम सोनी प्रथम रहीं। वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 56 किलोग्राम भार वर्ग में संदीप बिश्रोई प्रथम, माधव पुरोहित द्वितीय एवं हसन अली तृतीय रहे। 65 किलोग्राम भार वर्ग में रिजवान प्रथम रहे। 71 किलोग्राम भार वर्ग में राघव प्रथम, दिव्यांश द्वितीय एवं तरुण सुथार तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में 60 किलोग्राम भार वर्ग में वेदराज प्रथम रहे। 79 किलोग्राम भार वर्ग में भरत रतन आचार्य प्रथम एवं रेहान खान द्वितीय रहे। 88 किलोग्राम भार वर्ग में तरुण सिंह प्रथम एवं भव्य द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग में 65 किलोग्राम भार वर्ग में मजीद प्रथम, 71 किलोग्राम में नरेन्द्र प्रथम, 79 किलोग्राम में देव प्रथम, 94 किलोग्राम में शिवम रंगा प्रथम, 110 किलोग्राम में केशव बिस्सा प्रथम तथा 119 किलोग्राम भार वर्ग में विजय कुमावत एवं गौरव व्यास विजेता रहे।
यूथ गर्ल्स वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में कौशल्या, 58 किलोग्राम में मनीषा, 69 किलोग्राम में स्वाति पंवार तथा 77 किलोग्राम भार वर्ग में अदिति, गायत्री एवं मोनालिका अपने-अपने वर्गों में विजेता रहीं। वहीं जूनियर 63 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
*खिलाड़ियों के उत्थान का सशक्त अभियान*
खेलो बीकानेर यूथ गेम्स के संयोजक रविन्द्र हर्ष एवं सह संयोजक अनिल जोशी ने बताया कि खेलो बीकानेर अब केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और खेल संस्कृति को मजबूत करने का जनआंदोलन बन चुका है। खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ता प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में बीकानेर के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएंगे।
*मेडल सेरेमनी में हुए विजेताओं का सम्मान*
दूसरे दिन आयोजित मेडल सेरेमनी में वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर टेबल टेनिस के राष्ट्रीय कोच मंगलचंद रंगा, समाजसेवी देवकिशन चांडक, राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव माणक व्यास तथा राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त डॉ.रामलाल परिहार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त समाज निर्माण का संदेश दिया।