विधानसभा क्षेत्र रानीवाड़ा के कांग्रेस पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक* *आयोजित, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): सुंधा माता जी की तलहटी में सोमवार को रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक रानीवाड़ा एवं जसवंतपुरा कांग्रेस पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक कांग्रेस को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमीला मेघवाल तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ललित बोरीवाल विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए ऋत्विक मकवाना ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मजबूत संगठन तैयार करना समय की आवश्यकता है तथा पार्टी की विचारधारा, जनहित की नीतियों और संविधान की रक्षा के संकल्प को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता का आधार बनता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ललित बोरीवाल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा के साथ मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक कांग्रेस की नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को पहुंचाने का आह्वान किया। रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित, मेहनती और एकजुट कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का संगठन हमेशा मजबूत रहा है और प्रत्येक चुनाव में पार्टी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी समय में और अधिक सक्रिय होकर संगठन को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। विधायक ने बताया कि आने वाले दिनों में मंडल स्तर तक संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बना रहेगा।नजिला कांग्रेस अध्यक्ष रमीला मेघवाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर संगठन को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों, जनहित के मुद्दों और संगठन की गतिविधियों को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सफलता की कुंजी है। बैठक में पीसीसी सदस्य मोडाराम राणा, ब्लॉक अध्यक्ष वरधाराम माली तथा जीवाराम चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी उकाराम डगला, राण सिंह भोमिया राजपूत, भीखाराम भील, विराराम वाघेला, जोईताराम मेघवाल, वरिगाराम विश्नोई, सुरेश सियाक, सुजानाराम खिलेरी, वागाराम जाट, वालाराम भील, रमेश प्रजापत, पुष्कर पुरोहित, भंवर सिंह सोलंकी, करताराम चौधरी, भेरू सिंह राजपूत, गब्बर सिंह राजपूत, भीमाराम चौधरी, गोदाराम चौधरी, भरत शर्मा, रमेश सरगरा, हेमाराम मेघवाल, अंबालाल चितारा, रहमान खान, अब्दुल खान, अमर सिंह जांगू, देवीलाल सारण, भागीरथ डारा, बाबूलाल मांजू, शांतिलाल मेघवाल, चंदन सिंह सोलंकी, रड़माराम भाट, विकास सोलंकी, बगदाराम कटारिया, पट्टू नटराज, संजू खान, रमेश सारण, जीवाराम मेघवाल, गणेश देवासी, मोहनलाल राणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों, बूथ एवं मंडल स्तर पर संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में कांग्रेस नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी एकता, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!