इन्दौर (श्रीराम इंदौरिया): वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन भोपाल मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार दुबे, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष रामनरेश तिवारी, महामंत्री केएस ठाकुर एवं प्रांतीय मीडिया प्रभारी भगवती प्रसाद पंडित ने बताया कि आगामी 21 एवम 22 जुलाई को वीएनपीए का प्रतिनिधि मंडल भोपाल में उपस्थित रहकर क्षेत्रीय विधायक, मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। प्रांतीय अध्यक्ष एड.राजकुमार दुबे के नेतृत्व में दिए जा रहे ज्ञापन के पूर्व मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) को विलोपित करने का सर्वमान्य हल निकालने पर मुख्यमंत्री एवं अपर मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी को धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा। तत्पश्चात विभिन्न प्रमुख मांगों, जिनमें केन्द्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई राहत अविलम्ब पेंशनरों को भी दी जाए, जबलपुर एवं बिलासपुर हाईकोर्ट के निर्णय अनुसार छठे वेतनमान का 27 माह एवम सातवें वेतनमान के 32 माह के महंगाई राहत का बकाया एरियर शीघ्र दिया जाए, शासन द्वारा जारी आदेशानुसार 30 जून एवं 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हुए लोक सेवकों को अविलंब एक वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाए, प्रदेश के अन्य विभागों की तरह शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए लोकसेवकों को भी नियमानुसार 300 दिन के अर्जित अवकाश का लाभ देकर नगद राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए, शासकीय सेवा में निरंतर 35 वर्षों की सेवावधि पूर्ण होने की दिनांक से ही चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ सभी को दिया जाए, 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशनरों को पेंशन वृद्धि का लाभ दिया जाए, 79 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर नियमानुसार 20% पेंशन में वृद्धि हो, पुरानी पेंशन योजना लागू हो, पेंशनरों को आयुष्मान योजना एवम निःशुल्क दवाई वितरण का लाभ सेवानिवृत्ति दिनांक से ही दिया जाए, रेल यात्रा किराए में पूर्व की तरह रियायत दी जाए, सेवानिवृत्त लोक सेवकों के पीपीओ, जीआईस, जीपीएफ के अंतिम भुगतान का लाभ सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद दिया जाए आदि मांगों का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री के साथ ही मुख्य सचिव,अपर मुख्य सचिव (वित्त), उप मुख्यमंत्री, आयुक्त लोक शिक्षण, शिक्षा एवं जनजाति कार्य विभाग, आदि को सौंपा जाएगा। प्रांताध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार दुबे के नेतृत्व में शामिल होने वाले पदाधिकारीगण एसएन शर्मा जिला अध्यक्ष रीवा, हर्षलाल शुक्ला संभागीय अध्यक्ष रीवा, रोहणी प्रसाद त्रिपाठी कार्यकारी प्रान्तीय समन्वयक रीवा, केपी तिवारी जिला कार्यकारी अध्यक्ष, रीवा, एससी मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष रीवा, रामनरेश तिवारी कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष शहडोल, रविकरण त्रिपाठी संभागीय अध्यक्ष, शहडोल, गोपीनाथ सिंह प्रान्तीय उपाध्यक्ष शहडोल, डीएस राव जिला अध्यक्ष अनूपपुर, केपी सिंह प्रान्तीय उपाध्यक्ष, शहडोल, पं.आरके शुक्ला, प्रान्तीय समन्वयक इंदौर, भगवती प्रसाद पंडित प्रदेश मीडिया प्रभारी इन्दौर, राजेश जोशी संभागीय अध्यक्ष इन्दौर, दीपक धनोड़कर प्रान्तीय सचिव, इन्दौर, कैलाश सेन जिला सहसचिव, इन्दौर, ठा.भैरुसिंह सोलंकी जिला सचिव झाबुआ, विजय सिंह चौहान प्रान्तीय उपाध्यक्ष, राजपुर।
वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री, मंत्री, अधिकारियों से मुलाकात कर सौंपेंगे ज्ञापन
By -
July 20, 2026
0
Tags: