अग्रवाल समाज को मिला नया नेतृत्व: दिनेश कुमार मंगल बने टोंक जिलाध्यक्ष, समाजसेवा का मिला बड़ा सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने संगठनात्मक विस्तार के तहत निवाई के प्रख्यात समाजसेवी दिनेश कुमार मंगल को टोंक जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति को अग्रवाल समाज में सक्रिय सामाजिक योगदान, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल तथा राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका के निर्देशानुसार की गई। प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग एवं प्रदेश महामंत्री राजेश मित्तल ने सर्वसम्मति से दिनेश कुमार मंगल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि दिनेश कुमार मंगल लंबे समय से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अग्रवाल समाज के बीच उनकी मजबूत पकड़, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के प्रयास तथा संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मंगल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार, युवाओं को जोड़ने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उनकी नियुक्ति पर अग्रवाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन टोंक जिले में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!