अत्याचार और ठेका प्रथा के खिलाफ विधानसभा में गूंजेगी आवाज

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): अखिल भारतीय सफाई कांग्रेस संगठन जिला कोटपूतली-बहरोड़ के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष इन्द्रपाल वाल्मीकी एवं कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली के नेतृत्व में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से उनके जयपुर स्थित सिविल लाइंर्स आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष को ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने नेता प्रतिपक्ष के सामने समाज की तीन प्रमुख मांगें ठेका प्रथा की समाप्ति, अत्याचारों पर रोक, सुरक्षा और न्याय आदि मांगे रखी। ज्ञापन में बताया कि सफाई कर्मचारियों के शोषण को रोकने के लिए ठेका प्रथा तुरंत बंद हो, उन्हें स्थाई नौकरी, सम्मानजनक वेतन और पूरी सुरक्षा मिले। समाज के लोगों के साथ हो रही मारपीट, भेदभाव और अपमान की घटनाओं पर तुरंत लगाम लगाई जायें। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही हो और पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द न्याय मिले। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रतिनिधि मंडल की सभी मांगों और चिंताओं को बेहद ध्यान से सुना। उन्होंने आष्वासन दिया कि वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों के हक की इस आवाज को राजस्थान विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जायेगा और सरकार से इन समस्याओं के समाधान की मांग की जायेगी। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा कि उनका मकसद जाति-धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत के लिये खड़ा होना है। जब तक समाज के हर व्यक्ति को न्याय नहीं मिल जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान इंद्राज वाल्मीकि, शंकर, सुल्तान, बलवीर, धनराज, पप्पू, कैलाश, राजू, सोनू, रामकिशन, सौरभ, योगेश ठेकेदार, देशराज आर्य, गोलू वाल्मीकि, रामजीलाल सैनी, रवि सेहरा, सुनील वर्मा (पावटा), नवीन आर्य, सतीश वाल्मीकि, पुष्पेन्द्र वाल्मीकि, करण वाल्मीकि, आर्यन वाल्मीकि, बबलू निमोरिया और देवांश सिंह शेखावत सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!