सूरौठ/करौली (प्रमोद तिवाड़ी): दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर फतेह सिंह पुरा एवं हुक्मीखेडा ढिंढोरा रेलवे स्टेशन के बीच बीती रात्रि को ट्रेन की चपेट में आने से गांव शीशवाडा निवासी एक 22 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। सूरौठ थाना प्रभारी सुमेर सिंह गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि को फतेह सिंह पुरा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ने उन्हें जानकारी दी कि हुक्मी खेड़ा ढिंढोरा एवं फतेह सिंह पुरा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मृत्यु हो गई है तथा शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुमेर सिंह एवं पुलिसकर्मी रात को ही मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को हिंडौन के राजकीय जिला अस्पताल ले जाकर मोर्चरी में रखवाया तथा शिनाख्त करने के लिए सोशल मीडिया पर मृतक युवक की फोटो वायरल की। शनिवार को सुबह मृतक की शिनाख्त दौसा जिले के सलेमपुर थाने के गांव शीशवाडा निवासी हरिओम जाटव (22) पुत्र प्रताप सिंह जाटव के रूप में हुई। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
फतेह सिंह पुरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से शीशवाडा के युवक की मृत्यु
By -
July 25, 2026
0
Tags: