श्री पीठ महालक्ष्मी धाम में श्री हनुमत ज्योति मंगल पाठ के साथ तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव का श्री गणेश

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर के गणगौरी कुएं के पास स्थित सनातन आश्रम के श्री पीठ महालक्ष्मी धाम में मूर्ति स्थापना का वार्षिक महोत्सव भक्तिमय वातावरण में शुरू हुआ। तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ शनिवार सुबह गणेश पूजन के साथ हुआ। आयोजन के पहले दिन हनुमत ज्योति मंगल पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला - पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान श्री पीठ महालक्ष्मी धाम के अधिष्ठाता वाणी भूषण पंडित प्रभु शरण तिवाड़ी ने व्यास पीठ से संगीतमय मंगल पाठ का वाचन किया और इसकी विस्तार से व्याख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर उन्होंने हनुमान जी के बाल्यकाल से लेकर उनके संपूर्ण जीवन के चमत्कारों पर प्रकाश डाला और भक्तों को उनके आदर्शों से अनुप्राणित किया। मंगल पाठ के शुभारंभ अवसर पर पंडित बालकृष्ण चौरासिया ने यजमान अशोक हलवाई से सपत्नीक विधिवत पूजन संपन्न करवाया। धार्मिक आयोजन में महेंद्र बदनगढ़िया, रामनिवास जांगिड़, महेंद्र झाझडिया, गिरधर गोपाल महमिया, रतिराम राजोरिया, तेज प्रकाश सोनी, सत्यनारायण शर्मा ओजटू, मातूराम पंडित, बंटी सैनी, राजीव व्यास, यादव प्रसाद शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, शिवलाल सैनी, नगेंद्र शर्मा, देवीदत्त शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दूसरे दिन रविवार दोपहर 2 बजे से श्री श्याम ज्योति मंगल पाठ का संगीतमय आयोजन होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!