नारायणपुर सीएचसी में 3 एनएचएम स्टाफ नर्सों की जॉइनिंग से मरीजों को मिलेगी राहत

AYUSH ANTIMA
By -
0



नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में मंगलवार को बड़ा कदम उठा। आदर्श राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के अंतर्गत 3 नवनियुक्त स्टाफ नर्सों ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।मिशन निदेशक एनएचएम राजस्थान के आदेश के बाद सीएमएचओ कोटपूतली-बहरोड़ ने इन कार्मिकों का पदस्थापन किया। इसके बाद बीसीएमओ बानसूर ने आदेश जारी कर तीनों को सीएचसी नारायणपुर में मूल पदस्थापन पर कार्यमुक्त किया।14 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न में ब्रज मोहन, टिंकू सैनी और जितेन्द्र खजोतिया ने सीएचसी प्रभारी डॉ.पूर्णमल चौधरी के समक्ष उपस्थित होकर जॉइनिंग दी। डॉ.चौधरी ने नवनियुक्त स्टाफ का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से सीएचसी नारायणपुर में नर्सिंग स्टाफ की कमी थी, जिससे मरीजों को दिक्कतें हो रही थीं। अब इन तीनों नर्सों के आने से ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष और वार्ड की सेवाएं बेहतर तरीके से संचालित होंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्मिक निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ मरीजों की सेवा करें। सरकार की मंशा है कि आमजन को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। नवनियुक्त स्टाफ नर्सों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी लगन से निभाएंगे और मरीजों की सेवा को सर्वोपरि रखेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत का आभार जताया और स्टाफ बढ़ने पर खुशी व्यक्त की। लोगों ने उम्मीद जताई कि अब अस्पताल में इलाज व्यवस्था और बेहतर होगी। इस अवसर पर हनुमान पापट्टयान, चैयरमैन पुत्र भवानी शंकर सैनी, सुनील शर्मा, जयराम सैनी, वैद्य भवानी शंकर शर्मा, अशोक सिंह शेखावत, मदन खजोतिया, वैद्य राजेंद्र प्रसाद सैनी, मनोहर सिंह नायक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!