201 श्रद्धालुओं का जत्था बोहरा परिवार के नेतृत्व में साबरमती एक्सप्रेस से रामदेवरा रवाना

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): क्षेत्र के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी बोहरा परिवार के महेश कुमार भाणाराम बोहरा के नेतृत्व में शनिवार को 201 श्रद्धालुओं का विशाल दर्शनार्थी संघ बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा रवाना हुआ। श्रद्धालु साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुए। यात्रा से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव का स्मरण कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। रेलवे स्टेशन पर परिजनों, समाजबंधुओं एवं शुभचिंतकों ने यात्रियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए शुभ यात्रा की शुभकामनाएं दीं। जय बाबा री के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बोहरा परिवार के महेश भाणाराम ने बताया कि इस वर्ष यात्रा में कुल 201 श्रद्धालु शामिल हुए हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के भोजन, आवास एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुविधापूर्वक बाबा रामदेव के दर्शन कर सकें। श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचकर लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि पर दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं देश में अमन-चैन की कामना करेंगे। बोहरा परिवार द्वारा वर्षों से इस प्रकार की सामूहिक धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जाता रहा है, जिससे समाज में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश प्रसारित होता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!