आयुर्वेद चिकित्सा से लाभान्वित महिला ने NIA में मरीजों की सेवा हेतु भेंट किया वाटर कूलर

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA), जयपुर के चरक बहिरंग विभाग में श्रीमती प्रेमलता शर्मा ने अपने दिवंगत पति स्व.निरंजन लाल शर्मा की स्मृति में मरीजों की सुविधा हेतु एक वाटर कूलर भेंट किया। वाटर कूलर का उद्घाटन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रो.संजीव शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के लोगों द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए किए जाने वाले ऐसे प्रयास सेवा और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। श्रीमती प्रेमलता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ प्राप्त करने के बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत मिली। संस्थान की चिकित्सा सेवाओं और चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए यह वाटर कूलर भेंट किया। इस अवसर पर रोग विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो.सुरेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ.प्रशांत देशमुख, आरएमओ डॉ.अजय साहू एवं डॉ.विश्वनाथ सहित विभाग के पीजी एवं पीएचडी अध्येता, कर्मचारीगण तथा श्रीमती प्रेमलता शर्मा के परिजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!