पिता की मौत का सदमा नहीं झेल पाई बेटी, की आत्महत्या

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: पिता की मौत की खबर से आहत एक बेटी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पिता का शव देखकर युवती ने खेत में फार्म पोंड में छलांग लगा दी। लोगों ने पानी में कूदकर तुरंत बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बच सकी। घटना बज्जू थाना क्षेत्र में चक 3 बीजीएएम (ए) में मंगलवार सुबह 11 बजे हुई। पवन गोदारा ने बताया कि चाचा पतराम गोदारा सोमवार शाम को बज्जू कस्बे में निर्माणाधीन मकान पर गए थे। वे रात को वहीं रुके हुए थे। मंगलवार सुबह 9 बजे सूचना मिली कि वे मकान में अचेत पड़े हैं। मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर डॉक्टरों ने उनकी मौत हार्ट अटैक से होना बताया है। मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सुबह 11 बजे शव घर लाया गया। पिता की मौत का सदमा बेटी ऋतु गोदारा (22) बर्दाश्त नहीं कर सकी। घर के पास खेत में फार्म पोंड में छलांग लगा दी। परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों ने ऋतु को बाहर निकालकर तुरंत बज्जू के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

*एक साथ होगा अंतिम संस्कार*

बज्जू उप जिला हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। अब एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। ऋतु प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!