श्रीडूंगरगढ़ सड़क हादसा: जिन्दगी की जंग हार गई तन्वी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले के श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल नन्ही तन्वी भी आखिरकार जिन्दगी की जंग हार गई। मंगलवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस भीषण सड़क हादसे में अब तक हरियाणा के एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर हेमासर फांटे के पास सिजराल होटल के निकट सोमवार दोपहर करीब दो बजे हुआ, जहां एक कार और डंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर कई फीट तक टायरों के घिसटने के निशान बन गए। सूचना मिलने पर एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस सेवा की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व पुलिस की सहायता से घायलों तथा शवों को बाहर निकाला। मृतकों के शवों को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। हादसे में ओमप्रकाश, उनकी पत्नी सोरमा देवी, बेटी प्रमिला, दोहिती यशवी, दोहिती खुशी और पोते रोनित की मौके पर ही मौत हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण पुलिस ने कटर से गाड़ी काटकर शव बाहर निकाले। हादसा इतना भयावह था कि ओमप्रकाश का शव स्टेयरिंग और सीट के बीच फंस गया था। जानकारी लेने कलेक्टर निशांत जैन भी पीबीएम अस्पताल पहुंचे।

*गुरु जम्भेश्वर भगवान के दर्शन कर लौट रहे थे सभी*

श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक के अनुसार, हरियाणा नंबर की कार में कुल सात लोग सवार थे। सभी लोग हरियाणा के फतेहाबाद जिले के निवासी थे और एक ही परिवार से संबंध रखते थे। परिवार के सदस्य रिटायरमेंट के बाद पहली बार वे परिवार के साथ शनिवार को फतेहाबाद से मुकाम धाम के लिए रवाना हुए और देर रात वहां पहुंचे। परिवार ने मुकाम धाम में दर्शन किए। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 11 बजे सभी लोग वापस फतेहाबाद के लिए रवाना हुए। दर्शन के बाद परिवार घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

*5 लोगों की मौके पर मौत, एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा*

इस दुर्घटना में तीन पुरुष, एक महिला, एक बालिका और एक बच्चे की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में पांच लोगों की मौके पर मौत की पुष्टि हुई थी, जबकि गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए एक बच्चे ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल एक अन्य 2 वर्षीय मासूम बच्ची तन्वी को प्राथमिक उपचार के बाद एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस से बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

*हादसे में इन लोगों की हुई मौत*

पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, कार में कुल 7 लोग सवार थे। हादसे में कार चला रहे हरियाणा के फतेहाबाद के मताना गांव निवासी ओमप्रकाश विश्नोई (50), उनकी पत्नी सोरमा देवी (45), बेटी प्रमीला (3), रोनित पुत्र सुरेन्द्र (11), यशवी पुत्री अमित (10), खुशी पुत्री संदीप सुथार बिश्नोई (6), तनवी पुत्री संदीप (2) की मौत हो गई। अब ओमप्रकाश के परिवार में एक बेटा और बहू बचे हैं।

*डंपर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े*

आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। ओमप्रकाश, उसकी पत्नी सोरमा, प्रमीला, रोनित, यशवी और खुशी की मौके पर ही मौत हो गई थी। ओमप्रकाश सेवानिवृत अकाउंटेट थे। वे परिवार के साथ बीकानेर के मुकाम में बिश्नोई समाज के गुरु जम्भेश्वर के समाधि स्थल के दर्शन कर लौट रहे थे। मताना गांव के सरपंच दलबीर वर्मा ने बताया कि ओमप्रकाश 30 मई को ही फतेहाबाद के डीडीपीओ कार्यालय से सीनियर अकाउंटेट पद से रिटायर हुए थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!